

मप्र जन अभियान परिषद एवं ब्राइट कैरियल स्कूल के संयुक्त तत्त्वधान में आज शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई
कार्यक्रम की अध्यक्षता शांति देवी मेमोरियल शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने की विद्यालय की प्राचार्या सुषमा लोधी की विशेष उपस्थिति रहीं आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश गंगेले जी रहे इस अवसर पर मेंटर्स पूजा लोधी एवं श्री कृष्णकांत तिवारी जी संस्था की सचिव श्री मति रवि तिवारी जी उपस्थित रही
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनिट का मौन रख कर शहीदों को नमन किया वक्ताओं ने अपने उद्दोधन में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग सदैव देश वासियों को राष्ट्र भक्ति सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं विचार प्रस्तुत किए गए सभी ने शहीदों के आदर्श को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया
