

मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था शांति देवी मेमोरियल शिक्षा समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन मप्र में सरकार द्वारा अभियान गंगा दशहरे पर चलाया जा रहा है जिससे भूमिगत जल स्त्रोत्र बड़ सके नदियों तालाब व कुआ बावड़ी की साफ सफाई ओर पूजन किया जा रहा है संस्था द्वारा ग्राम पंचायत किरौला ,बरबाह खुटिया बमौरी , मुंगावली में आदि जगह पर कलश यात्रा ,संगीत व बाजे के साथ निकली गई संस्था के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने बताया की जल है तो कल है जल संरक्षण भविष्य के लिए आवश्यक है जल के बिना जीवन नहीं है जल स्रोत्रों की पूजन की गई जय घोष के नारे लगाए गए इस पुनीत कार्य में माता बहने ,अधिकारी गण व जन प्रतिनिधि नगर ओर ग्रामीण जन समूह शामिल हुए
