ब्राइट कैरियर स्कूल में धूमधाम से मनाया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस

आज 26 जनवरी को ब्राइट कैरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन देश भक्ति के माहौल में धूमधाम से किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंसार डायर एवं विशेष अतिथि मनीष राय की गरिमामय उपस्थिति रहीं वहीं वार्ड क्रमांक 02के पार्षद सांसी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें

कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के तिरंगे को सलामी दी गई मुख्य अतिथि अंसार डायर ने सविधान के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखण्डता बनाए रखने का संदेश दिया विशेष अतिथि मनीष राय ने बच्चों को देश के उज्जवल भविष्य की नींव बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिससे पूरा वातावरण देश भक्ति से सराबोर हो गया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, प्रमाण पत्र एवं इनाम देकर सम्मानित किया गया जिसमे बच्चों में उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ शांति देवी मेमोरियल शिक्षा समिति के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने मंच संचालन किया अंत में विद्यालय की प्राचार्या सु कु कीर्ति यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!