


ब्राइट कैरियल स्कूल में शांति देवी मेमोरियल शिक्षा समिति मुंगावली ने राष्ट्रीय बिटिया दिवस मनाया सभी को तिलक लगा कर मिठाई बांटी गई संस्था के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने बताया बिटिया है तो हमारा जीवन है बेटियों से हमारा घर महकता है हमें इनकी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए हमारी सरकार बेटियों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है जैसे लाडली लक्ष्मी योजना मप्र की यह योजना पूरे भारत में प्रेरणा दायक योजना है हमें भी बिटिया की रक्षा व शिक्षा देने की सफ़त लेनी है यह ही हमारी देवी ओर मातृ शक्ति है ब्राइट कैरियल स्कूल में शांति देवी मेमोरियल शिक्षा समिति की ओर से 20 बच्चियों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है बिटिया दिवस पर अवधेश चौबे ने बताया कि अब हमारी संस्था 100 बेटियों को निशुल्क शिक्षा,के साथ कपड़े किताबें व वाहन की सुविधा देगी इस कार्य को सफल बना ने में स्कूल के प्राचार्य,शिक्षक छात्र छात्रा व अतिथि गण उपस्थित रहे
